Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeyesहेल्थ एंड फिटनेसउपयोगी सरसों का तेल

उपयोगी सरसों का तेल

सरसों के तेल के फायदे-

सरसों का तेल उत्तर भारत में बहुतायत मात्रा में मिलता है। सरसों के तेल के भरपूर गुण हैं –

  • सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है।
  • सरसों के तेल से मालिश से शरीर बलवान बनता है और मांसपेशियों में नयी ताकत आती है।
  • सरसों के तेल में लोहा, मैग्नीशियम, फैटी एसिड और कैल्शियम अधिक खनिज तत्व होते हैं।
  • सरसों के तेल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
    जो लोग सरसों का तेल नियमित रूप से बालों में लगाते हैं उनके बाल उम्र से पहले सफेद नहीं होते।
  • सरसों की तेल की मालिश से सर में रक्त परिसंचरण बहुत अच्छे तरीके से होता है जिससे यह बालों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
  • यह तेल त्वचा को भी भरपूर पोषण देता है।
  • इसकी मालिश से त्वचा में खुश्की नहीं आती और त्वचा चमकदार बनती है।
  • यह तेल कील मुंहासे पिंपल्स से छुटकारा दिलाता है।
  • सरसों के तेल की मालिश से झुर्रियां भी जल्दी नहीं आती है।
  • यह तेल चर्म रोगों में बहुत लाभकारी है जैसे की खुजली, त्वचा में फ्फूदी लगना आदि में।
  • इस तेल के सेवन से पाचन तंत्र, पेट और आदि में जीवाणुओं के संक्रमण को रोकने में लाभ मिलता है।
  • सूखे फटे हुए होठों के लिए यह बहुत ही कारगर औषधि है।
  • सरसों का तेल टैनिन को दूर करता है और धूप से आपकी त्वचा को बचाता है।
  • सरसों का तेल भूख बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
  • सरसों के तेल का उपयोग पाचन क्रिया को सुधारता है।
  • वैज्ञानिक शोधों में पता लगा है की सरसों का तेल के उपयोग से कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
  • यह तेल त्वचा को पराबैंगनी किरणों और प्रदूषण से बचाता है।
  • अस्थमा के रोग में भी सरसों के तेल से छाती पर मालिश करने से लाभ होता है।
  • सरसों के तेल में लहसुन को उबालकर छाती पर लगाएं। यह प्रयोग सर्दी जुकाम से राहत देता है।
  • सरसों के तेल से पेट के अंदरूनी हिस्से में सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके प्रयोग से बाल तेजी से बढ़ते हैं और पुरुष दाढ़ी बढ़ाने के लिए आजकल इसका प्रयोग बहुत ज्यादा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments