टैरो साप्ताहिक राशिफल

0
110

कैसी है आपकी ग्रह दिशा ? क्या कहते हैं आपके सितारे ? 21 से 27 मई तक ।

 

मेष – (Aries) ♈️

(21 मार्च – 20 अप्रैल)

आपका सुरक्षित धन सही निवेश में लगाने का सही समय है। नकारात्मता से बचे, प्यार करने वाले किसी को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको सहयोग मिलेगा प्यार में , किसी जिद्द को न पकड़े , व्यवासायिक कार्यो को लेकर यात्रा के योग है ।

शुभ रंग – पीला

शुभ अंक – 1

 

वृष- (Taurus) ♉️

(21 अप्रैल – 21 मई)

किसी चीज से दूर हो जाने से मन दुखित होगा। परन्तु कोई नई शुरू से मन प्रसन्न भी होगा, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। नकरात्मकता से मन परेशान हो सकता है । प्यार के सम्बंधो – भावुकता से बचे। व्यवसायिक मामलों में नकारात्मकता तथा कुछ रुकावटे से परेशान होगे। परन्तु भविष्य मे परेशानियो का हल होगा ।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 12

 

मिथुन- (Gemini) ♊️

(22 मई – 21 जून )

कुछ चीजों में रुकावट से परेशान हो सकते हैं। लेकिन नई शुरुआत से मन प्रसन्न होगा। प्यार में कोई शुरुआत है और बहुत अच्छा प्रेम संबंध बनेगा। तेजी से बदलाव होगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करोगे ।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

 

कर्क (cancer) ♋️

( 22 जून- 22 जुलाई)

अतीत की दुखद घटनाओं से परेशानी महसूस करेंगे। अतित को ना देखते हुए आगे बढ़े भविष्य में सुखद घटनाएं होंगी। पारिवारिक वाद विवाद से बचे। जीवन में सभी सुखों का आनंद लेंगे। व्यावसायिक घटनाक्रम में तेजी से बदलाव होगा। क्रोध की अधिकता से बचे ।

शुभ रंग – मरून

शुभ अंक – 21

 

सिंह (Leo) ♌️

(23 जुलाई – 23 अगस्त)

पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद से बचे। शुभ समाचार की प्राप्ति के बाद कोई शुरुआत , जीवन की नई यात्रा का शुभ आरंभ। जीवन में नए विकल्प दिखेंगे। किसी उम्र दराज व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है। भावुकता से बचे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं , लेकिन नए परिवर्तन दिख रहे हैं।

शुभ रंग – क्रीम

शुभ अंक- 9

 

कन्या – (Virgo) ♍️

(24 अगस्त -23 सितंबर)

अचानक बहुत बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। जीवन में नई शुरुआत दिखाई दे रही है। रहस्यमयी व्यवहार अपनाएंगे। प्रतिद्वंदी पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में सफलता हासिल होगी।

शुभ रंग – सफेद

शुभ अंक – 8

 

तुला – (Libra) ♎️

(24 सितम्बर – 23 अक्टूबर)

कुछ सफलताओं से प्रसन्नचित होंगे। यात्रा का योग और कहीं मान- सम्मान न प्राप्त होने से मन दुखी होगा। भावनाओं में बहके कोई निर्णय ना ले। अकेलापन महसूस करेंगे। लेकिन कहीं अच्छी शुरुआत है।

शुभ रंग – पीला

शुभ अंक – 1

 

वृश्चिक – (Scorpio) ♏️

(24 अक्टूबर – 22 नवम्बर)

खान पिन की अधिकता से बचे। निजी संबंध मधुर होगे। मन प्रफुल्लित होगा। प्यार में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। जीवन की सुखद घटनाएं प्रारंभ होगी। क्रोध पर काबू रखें और नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग – हल्का पिला

शुभ अंक -6

 

धनु (Sagittarius) ♐️

(23 नवम्बर – 23 दिसम्बर)

अतीत में जो खो चुका है उसे लेकर अकेलापन महसूस करेंगे। अचानक किसी घटना क्रम से परेशान हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

शुभ रंग – वाइन

शुभ अंक – 3

 

मकर (Capricorn) ♑️

(24 दिसम्बर – 20 जनवरी)

बहुत दूर की सोचेंगे। कुछ निर्णय से जीवन में परिवर्तन हासिल होगा , प्रेम संबंधों में किसी बड़े की भागीदारी से शुरुआत होगी। व्यावसायिक निर्णय विचार संबंध से सफलता हासिल होगी।

शुभ रंग – चेरी

शुभ अंक- 1

 

कुंभ (Aquarius) ♒️

( 1 जनवरी – 19 फरवरी)

कुछ चमत्कारी घटनाएं घटित होंगे। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। किसी से दूर जाने से मन परशान होगा। कार्य की अधिकता से अशांत महसूस करेंगे। किसी चलाक चतुर व्यक्ति से सावधान रहें। आने वाले समय में परिवर्तन होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 17

 

मीन- (Pisces) ♓️

(20 फरवरी – 20 मार्च)

किसी निर्णय को लेकर दुविधा महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गुरु का सहयोग मिलेगा। पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें। किसी के रहस्यमयी व्यवहार से दिल दुखी होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

शुभ रंग – हल्का हरा

शुभ अंक – 8

कोई “प्रशंसा” करें या “निंदा” दोनों ही अच्छा है, क्योंकि “प्रशंसा” प्रेरणा देती है और “निंदा” सावधान होने का अवसर.  Babita Sharma

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here