Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeyesआस्थासंकल्प शक्ति

संकल्प शक्ति

जीवन के सबसे बुरे दौर में हमारी संकल्प शक्ति (Determination) हमें लक्ष्य की ओर मार्ग प्रशस्त करती है और हमें जीत की ओर ले जाती है। हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति में Worst phase को Wow moment में बदलने की शक्ति होती है। पूरे ब्रह्माण्ड की महान शक्ति हमारे मस्तिष्क में निहीत है। मस्तिष्क की शक्ति से मनुष्य इस दुनिया में किसी भी बड़ी से बड़ी शक्ति पर विजय प्राप्त कर सकता है। यहां तक तक मनुष्य राक्षसों को भी आसानी से वश में कर सकता है। सच ही कहा गया है कि एक दृढ निश्चयी व्यक्ति के समक्ष बड़े से बड़ा पहाड़ भी अपना सिर झुका देता है और उन्हें मार्ग दे देता है।

कोई भी संघर्ष, जो कि आपके जीवन में प्रवेश करता है, आपको पूरी तरह से तोड़ देता है और आपको यह महसूस कराता है कि आपके जीवन में घोर संकट आ चुका है। समस्याओं ने आपको चारो ओर से घेर लिया है। ऐसी स्थिति में आपको न तो समस्याओं से निजात पाने का कोई सुराग मिलता है और न ही आप स्थिति को सही तरह से समझ पाते हैं। यह आपके जीवन का एक तरह से सबसे बुरा दौर (Worst phase)  होता है। जिसका सामना करना लगभग मुश्किल होता है। आपको अपने करीबियों और सहयोगियों से किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त नही होता। क्योंकि आपके उपर संकट आने से पहले ही वो सब रफ़ूचक्कर हो जाते हैं। आप हर तरह से स्वयं को असःहाय् पाते हैं। परन्तु याद रखिए भगवान कभी भी सारे दरवाज़े एक साथ बन्द नही करता। ऐसी स्थिति में भी एक शक्तिशाली हथियार (ब्रह्मास्त्र) आपके पास होता है। आपके पास अभी भी आशा की एक किरण होती है जो आपको आपके लक्ष्य तक ले जाती है। वो शक्तिशाली (ब्रह्मास्त्र) हथियार है आपकी दृढ़ संकल्प शक्ति। आपका स्वयं का Mind set.

अपने जीवन में किसी भी संघर्ष का सामना करते समय एक बात बहुत मायने रखती है कि आपका Mind set किस तरफ केन्द्रित है ? क्या यह समस्याओं की तरफ केन्द्रित है? या फिर समाधान की ओर? याद रखिए, जिस पक्ष की ओर आपका Mind set है जीत उसी पक्ष की होगी। जीवन में कोई भी बाजी जीतने या हारने के लिए यह एक मात्र फंडा है।

किसी भी संघर्ष का सामना करते समय यदि आपका Mind set समस्याओं की ओर केन्द्रित है तो आपके मन का ऐसा दृष्टिकोण समस्याओं के आकार को बढ़ा देता है और जीत को आपसे दूर कर देता है। वहीं दूसरी ओर किसी भी चुनौती या संघर्ष का सामना करते समय यदि आपका Mind set समाधान की ओर केन्द्रित है। ऐसी स्थिति में समस्या अपने आप कम हो जाती है और बिना ज्यादा मेहनत और प्रयास के भी जीत आपके पक्ष में आ जाती है। लक्ष्य खुद-ब-खुद आपको तलाश लेता है।

जीवन में आये किसी भी प्रकार के संघर्ष, चाहे वो छोटा हो या बड़ा, के बारे में मेरी अपनी निजी राय है कि जीवन में हर समस्या अपने समाधान के साथ आती है। यदि मैं ऐसा कहॅू तो कुछ गलत न होगा कि हमारे जीवन में आने वाली समृद्धि सदैव संघर्ष का मुखोटा पहन कर आती है। जीवन में आई किसी भी प्रकार की चुनौति चाहे वो छोटी हो या बड़ी, इससे कोई फर्क नही पड़ता। असल में देखा जाए तो जीवन में आई कोई भी चुनौति न तो छोटी होती है और न ही बड़ी। चुनौति तो चुनौति होती है। दूसरी बात यह कि जीवन में आया हर संघर्ष अपनी समाप्ति की तिथि के साथ ही आता है। संघर्ष का आकार चाहे जो भी हो, आपके जीवन की स्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन एक बात सदैव याद रखनी चाहिए – किसी भी स्थिति में जीवन में आये संघर्ष से बचने की कौशिश नही करनी चाहिए। क्योंकि जीवन में आया हर संघर्ष आपकी उन्नति की अपार संभावनाओं के साथ आता है।

इन्द्र अरोड़ा-मोटिवेशनल स्पीकर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments