सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

0
4

CM Dhami Pays Tribute to Brigadier Mukesh Joshi in Dehradun | Strict Action Assured Under Operation Prahar

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए देहरादून के जोहड़ी स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी दिवंगत ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि अर्पित की।