Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeताज़ा खबरे3 अगस्त, 2023ः राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

3 अगस्त, 2023ः राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

मेषः चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो

आज आर्थिक लाभ हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन खर्चे पर नियन्त्रण रखें। जग दिखावें से बचें, नुकसान हो सकता है। परिवार पक्ष व जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ क्रोध व बहस से बचें।

शुभ अंकः 2

शुभ रंगः सिल्वर ग्रे

क्या करेंः क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

वृष/वृषभः ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वे
वृषभ राशि वालांे को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दिन की शुरूआत थोड़ी आलस्यपूर्ण होगी। कामों में रूचि नही होगी। लेकिन ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। जितना किसी कार्य को लटकाएंगे, वो उतना बढ़ता जाएगा। अध्यात्मजगत में आपकी रूचि बढ़गी। क्रोध से दूर रहें, शारीरिक व आर्थिक नुकसान हो सकता है।

शुभ अंकः 1

शुभ रंगः गोल्डन

क्या करेंः खानपान पर नियन्त्रण रखें।

मिथुनः का,की,कू,घ,ड,छ,के,को,ह
आपकी आज के दिन की शुरूआत आध्यात्मिक होगी। दूसरों की मद्द में रूचि बढ़गी। परोपकार करने से शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र मंडली में एवं फिजूल की बहसबाजी में समय व्यर्थ होगा और फिजूल खर्च भी हो सकता है। घर परिवार पर अधिक समय व्यतीत करें। कार्य-क्षेत्र से धन आमद होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंकः 8

शुभ रंगः ग्रे

क्या करेंः माताजी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

कर्कः ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो
कर्क राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला प्रभाव देने वाला होगा। कहीं से लाभ व कहीं हानि की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। किसी परिचित को पैसा उधान न दें, वापिस नही मिलेगा। शारीरिक कष्ट चलेगा, जिसके परिणामस्वरूप मानसिक तनाव रहेगा।

शुभ अंकः 3

शुभ रंगः पीला

क्या करेंः नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें

सिंहः मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज का दिन शुभफल देने वाला होगा। लेकिन परिश्रम के बिना कुछ प्राप्त नही होगा। व्यापार में धन लाभ होगा लेकिन इसके लि जोखिम उठाना पड़ेगा। याद रहे, ऑखें मूद कर जोखिम लेना कोई समझदारी नही होती। व्यर्थ की परेशानियों से बचे। कार्य पर पूर्ण फोकस करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें एवं घर में खुशी का माहौल बनाएं रखें।

शुभ अंकः 1

शुभ रंगः पीला

क्या करेंः किसी को उधार पैसा न दें। वसूली में दिक्कत होगी।

कन्याः ढो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आपका आज का दिन शुभ प्रभाव देने वाला होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या कोई बहुप्रतीक्षित कार्य समपन्न होने से खुशी प्राप्त होगी। आपके सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। व्यवसाहिक क्षेत्र में कार्य में सफलता प्राप्त होने पर आपका उत्साह सातवें आसमान पर होगा। व्यर्थ की उलझनो व व्यसनों से बचें, अन्यथा शारीरिक व धन हानि हो सकती है।

शुभ अंकः 8

शुभ रंगः नीला

क्या करेंः जीवनसाथी व परिवार के साथ मधुरता से पेश आएं।

तुलाः र,री,रू,रे,रो,ता,ति,तू,ते
आज दिन की शुरूआत उलझनों के साथ होगी। घर या व्यापारिक स्थल पर क्रोध करने से बचे अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जहां तक हो अनावश्यक परेशानियों का नज़रअंदाज करें और बुद्धि विवेक से काम लें। स्वयं को मानसिक रूप से परिपक्व रखें।

शुभ अंकः 2

शुभ रंगः सिल्वर

क्या करेंः माताजी के सानिध्य में रहे, उनकी सेवा करें व आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिकः तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यि,यू
आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने दिल, दिमाग व ज़ुबा पर नियन्त्रण रखें। कार्य-स्थल में किसी के भी साथ अभद्र या अशोभनीय व्यवहार न करें। किसी को कुछ ऐसा न कहें कि बाद में आपको अपने कहे पर पश्चातप हो। कार्य-स्थल पर अपने सहकर्मियों व अधिकारियों से मधुर संबंध बनाएं रखें। फिजूल खर्ची से बचें।

शुभ अंकः 3

शुभ रंगः नीला

क्या करेंः दूसरों द्वारा की गई छोटी-मोटी गल्तियों को नज़रअंदाज़ करें।

धनुः य,यो,भा,भि,भू,ध,फा,ढ,भे
आज के दिन आपको सामाजिक दायरा बढ़ेगा जिसके परिणामस्वरूप आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यवसाय से लाभ होगा। किसी अन्य स्रोत से भी धन लाभ हो सकता है। व्यर्थ की बहसबाजी से बचें। क्रोध व वाणी पर नियन्त्रण रखें। दूसरों पर निर्भर न हों। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंकः 1

शुभ रंगः नारॅगी

क्या करेंः आज ओम शांति की नीति अपनाएं।

मकरः भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
दिन की शुरूआत अच्छी होगी। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। अपने गुरू या किसी वृद्ध के आशीर्वाद से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जल्द-बाजी व क्रोध से बचे। किसी से व्यर्थ की बहसबाजी व सार्वजनिक स्थान पर क्रोध करने से सामाजिक छवि धूमिल हो सकती है। दिनभर दुविधा बनी रहेगी, परन्तु कार्य भी होते रहेंगे।

शुभ अंकः 8

शुभ रंगः लाल

क्या करेंः जोखिम सोच-समझ कर लें।

कुंभः गू,गे,गो,स,सी,सू,से,सो,द
आज काम-काज अच्छा रहेगा तथा आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तित्व में निखार आने से सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मधुर वाणी की सहायता से आप कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लेगें। सेहत व खान-पान का ख्याल रखें।

शुभ अंकः 7

शुभ रंगः क्रीम

क्या करेंः आज व्यवहारिकता पर जोर दें।

मीनः दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
दिन की शुरूआत सुस्त होगी। आलस्य की वजह से कोई भी कार्य करने का मन नही करेगा। व्यवसाय में आर्थिक हानि होगी। धन हानि के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में जोखिम लेने से बचें, नुकसान हो सकता है।

शुभ अंकः 5

शुभ रंगः नीला

क्या करेंः खर्चो को नियन्त्रण में रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments