Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषआज का राशिफल31 जुलाई, 2023ः राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

31 जुलाई, 2023ः राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दिन की शुरूआत अच्छी होगी। धर्म-कर्म व अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। परिश्रम के अच्छे फल की प्राप्ति होगी। रूके हुए कार्य बनेगे। परिवार में आपसी सहयोग बढे़गा एवं शांति रहेगी। जीवनसाथी से प्यार व सहयोग मिलेगा। आज किसी भी जानकार व अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करने से बचे। स्वास्थ्य की ओर से सब ठीक रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
क्या करें: आज आलस्य का त्याग कर, परिश्रम को सो फीसदी दें।

वृष/वृषभ : ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृषभ राशि वालांे की दिन की शुरूआत धीमी होगी। आज के दिन फालतू के विवाद व क्रोध से बचें, फिजूल का खर्च हो सकता है। किसी भी नये कार्य की शुरूआत आज न करें। परन्तु घरेलू व आवश्यक कार्याें को नज़रअंदाज न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी संग तालमेल ठीक रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पिंक
क्या करें : शिव चालीसा का पाठ ।

मिथुन : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दिन की शुरूआत अच्छी होगी। कार्य-क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। धन आगमन हो सकता है। पूरा दिन उत्साहजनक व्यतीत होगा। परिवार पक्ष व मित्रजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : भूरा
क्या करें : जोश में होश न खोए, सोच-समझ कर चलें।

कर्क : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो

दिन की शुरूआत धीमी होगी। आलस्य महसूस करेंगे। आज के दिन किसी पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं या धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। खर्चे में वृद्धि हो सकती है। उधारी वसूली वाले भी परेशान कर सकते हैं। खान-पान में संयम रखें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रह सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला
क्या करें : आज के दिन बाहर का खाना से बचें

सिंह : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ पसंदिदा व कुछ विपरीत होगा। परिजनों या मित्रों संग घूमने जा सकते हैं। समय मनोरंजन कार्यो में व्यतीत होगा। कार्य-क्षेत्र में प्रगति व लाभ की संभावना है। जीवनसाथी संग कुछ मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक झगड़े से बचे, परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की तरफ से परेशानी हो सकती है। कब्ज व गैस रोग तंग कर सकता है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
क्या करें : खान-पान व आहार पर नियंत्रण रखें।

कन्या : ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज के दिन नकारात्मकता व क्रोध से बचे। यात्रा की संभावना हो सकती है। फिजूल खर्च से बचें। पारिवारिक विवाद की वजह से मन विचलित हो सकता है। धैर्य से काम लें। अधिक परिश्रम करने पर भी मनचाहे परिणाम प्राप्त नही होंगे। कार्य-क्षेत्र से आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
क्या करें : क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

तुला : र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते

दिन की शुरूआत व्यस्थता भरी होगी। परिश्रम करने से सफलता प्राप्त होगी। कार्य-क्षेत्र में आर्थित लाभ होगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा होगा। पूरे दिन आत्मविश्वास बना रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
क्या करें : शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

वृश्चिक : तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू

दिन की शुरूआत अच्छी व उत्साहजनक होगी। नये कार्यों की शुरूआत हो सकती है। निवेश से अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। यात्रा से शुभ फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की तरफ से पेट संबंधी बीमारी तंग कर सकती है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैहरून
क्या करें : शिवचालीस का पाठ करें।

धनु : य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे

दिन की अच्छी शुरूआत होगी। परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का माहोल रहेगा। मित्रजनों के साथ समय व्यतीत करेंग या कहीं घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ फल दायी साबित होगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
क्या करें : फिजूल खर्ची करने से बचें।

मकर : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज के दिन नकारात्मकता व क्रोध से बचें, व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। जहां से अच्छे की उम्मीद होगी वहां से भी निराशा मिल सकती है। परिवार में फालतू का विवाद हो सकता है तथा स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य की तरफ से भी परेशानियां बनी रहेगी। बीमारी पर खर्च होगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पिंक
क्या करें : नकारात्मकता व क्रोध को हावी न होने दें।

कुम्भ : गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द

कुंभ राशि वालों के दिन की शुरूआत उत्साहजनक व पॉजीटिव होगी। सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। परिजनों व मित्रजनों के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सिंदूरी
क्या करें : अपनी भावनाओं को काबू में रखें।

मीन : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

दिन की शुरूआत अच्छी होगी। नये कार्यो के अवसर प्राप्त होगें। आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य बनेंगे। परिवारजनों व जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। कोई नया मित्र भी बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा
क्या करें : शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments