Missing Reshma Devi Tehri: मुख्यमंत्री धामी ने लापता रेशमा बिष्ट की तलाश के लिए दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

0
15

CM Dhami Directs Search for Missing Reshma Bisht in Tehri

मुख्यमंत्री धामी ने लापता रेशमा बिष्ट की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami speaks to Tehri SSP and directs effective search efforts for missing Reshma Bisht, assuring support to her family.

 

टिहरी एसएसपी से फोन पर वार्ता कर लिया प्रकरण का संज्ञान, परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन

 

संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश, तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी रेशमा देवी (रेशमा बिष्ट) के लापता होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संवेदनशील प्रकरण में रेशमा के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति का लापता होना उसके परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और संवेदनशील स्थिति होती है। ऐसे मामलों में पुलिस एवं प्रशासन को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि तलाश एवं जांच की कार्रवाई में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जाए और उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेशमा की तलाश के लिए किए जा रहे प्रयासों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और परिजनों को जांच एवं तलाश से संबंधित प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन से रेशमा की सकुशल तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करने को कहा।