CM Dhami Hears Public Grievances in Khatima, Orders Swift Resolution
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami heard public grievances at Khatima’s Lohiahead helipad and directed officials to ensure prompt resolution and strengthen public amenities.
समयबद्ध समाधान और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर, जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर की चर्चा
खटीमा, 2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इस व्यवस्था में प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति और सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




