Pauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

0
11

Pauri Road Accident: CM Dhami Orders Airlifting of Injured

 

पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक; घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को बिना किसी देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार मिल सके। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी निगरानी करने तथा घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही, उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।