UTTARAKHAND NEWS: नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

0
186

DEHRADUN:

केदारनाथ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 28 नवंबर को उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उन्हें इस शानदार जीत पर बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा, रुद्रप्रयाग, महावीर पंवार  भी उपस्थित रहे।

सीएम धामी ने कहा-
“मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में डबल इंजन सरकार द्वारा हो रहे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।”