Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषआज का राशिफल5 अगस्त: आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय सहित

5 अगस्त: आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय सहित

मेषः चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो
दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे उसे बीच मे ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुचते पहुचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आस पास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। आज अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः घर की सफ़ाई करें।

वृष/वृषभः ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वे
आज का दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी लेकिन धन लाभ के समय आश्वाशन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा फिर भी परोपकार के अवसर खाली नही जाने देंगे।जरूरतमंदो को आप जितना हो सके उतना सहयोग करेंगे।
समाज से सम्मान तो मिलेगा इसके लिए व्यस्तता से समय भी निकालना पड़ेगा।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः हरे कृष्णा हरे रामा का जाप करें।

मिथुनः का,की,कू,घ,ड,छ,के,को,हा
आज धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम लें। शारीरिक कष्ट चलेगा।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः सुनहरा
क्या करेंः कास्य का सिक्का जेब में रखें।

कर्कः ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो
आज के दिन आप धार्मिक व आध्यात्मिक बने रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय निकालेंगे। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले। सेहत ढीली रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः ग्रे
क्या करेंः आज पूरे घर की सफ़ाई करें।

सिंहः मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आज कार्य क्षेत्र पर आपसी सहयोग की कमी रहेगी जिससे अधिकांश कार्य अपने ही बल करने पड़ सकते है। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की अकस्मात आमद होगी।
शुभ अंकः
शुभ रंगः केसरिया
क्या करेंः व्यसनों से बचें।

कन्याः ढो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आज का दिन पिछले दिनो की अपेक्षा बेहतर रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रातः काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी लेकिन दोपहर बाद सभी कार्य स्वतः ही व्यवस्थित होने लगेंगे। आर्थिक अभावों के चलते असंतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंकः 1
शुभ रंगः नारंगी
क्या करेंः काले सफ़ेद तिल चलते पानी में बहाएं।

तुलाः र,री,रू,रे,रो,ता,ति,तू,ते
आज आप किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नही रहेंगे चाहे नुकसान ही क्यो ना हो। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी मध्यान बाद गति पकड़ेगा। लेकिन स्वभाव में नरमी रखे किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद अच्छी होगी।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः ताँबे की मूर्ति पूजा में रखें।

वृश्चिकः तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यि,यू
आज के दिन कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियो के प्रति नरम व्यवहार रखना, कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी इसमे कमी ना रखे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः ग्रीन
क्या करेंः आज एक पौधा लगाएं।

धनुः य,यो,भा,भि,भू,ध,फा,ढा,भे
आज के दिन शांत रहे। आज आप स्थित को भांप कर ही व्यवहार करेंगे परन्तु सामने वाला आपकी परिस्थिति का फायदा उठा सकता है। धन सम्बन्धित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे इन्हें मधुरता से निपटाने का प्रयास करें।
सेहत ठीक ही रहेगी। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर तक न पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः सिल्वर
क्या करेंः पक्षियों को दाना डालें।

मकरः भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आज के दिन कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नही दे पाएंगे अधीनस्थ सहकर्मियों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी इस पर व्यर्थ खर्च भी करना पड़ेगा। घर व संतान पक्ष की परेशानी बनी रहेगी। शारीरिक परेशानियां बनी रहेगी। Lower body का ख्याल रखें।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः सफेद
क्या करेंः केले की जड़ घर में रखें।

कुंभः गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
आज के दिन मन मे खयाली पुलाव पकाएंगे लेकिन कर्म करने में लचीले रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफ़लता असफ़लता किसी अन्य के हाथ मे रहेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता बनाये रखें। दैनिक खर्च नियंत्रण में रखें। Lower body का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः लाल
क्या करेंः सफेद चंदन का तिलक लगाए।

मीनः दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आज के दिन व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होगा। निवेश से बचे अन्यथा हानि होगी। परिवार का वातावरण अशांत रहेगा। घर मे भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। मानसिक स्थिरता बना कर रखें।
शुभ अंकः 7
शुभ रंगः क्रीम
क्या करेंः गंगा जल धारण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments