Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषआज का राशिफल8 अगस्त 2024: आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

8 अगस्त 2024: आज का राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग व उपाय

मेषः चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो
आज के दिन सरकारी कार्य सावधानी से करें। मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यों को आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। अचानक धनलाभ होने से स्थिति संभाल नहीं सकेंगे, धन आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः हरा
क्या करेंः संकट मोचन का पाठ करें एवं हल्दी का तिलक लगाएं।

वृष/वृषभः ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वे
आज के दिन कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः ग्रे ब्लू
क्या करेंः शिव लिंग पर जल अर्पित करें।

मिथुनः का,की,कू,घ,ड,छ,के,को,हा
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर एक से अधिक साधनों से आय होगी। लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। आज जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होना पड़ेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः सफेद
क्या करेंः गरीबों के दान के लिए कुछ निकालें।

कर्कः ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो
आज आप कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मीद।
शुभ अंकः 6
शुभ रंगः पिंक
क्या करेंः स्वयं पर नियंत्रण रखें।

सिंहः मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आज के दिन किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। । सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग रहेगा।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः ग्रे
क्या करेंः पक्षियों को दाना डालें।

कन्याः ढो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आज के दिन सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः जौ चलते पानी में बहाएं।

तुलाः र,री,रू,रे,रो,ता,ति,तू,ते
आज के दिन व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः हरा
क्या करेंः काले व सफेद तिल पानी में बहाएं।

वृश्चिकः तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यि,यू
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे। संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे।
शुभ अंकः 7
शुभ रंगः सफ़ेद
क्या करेंः शिव चालीसा का पाठ करें।

धनुः य,यो,भा,भि,भू,ध,फा,ढा,भे
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः भूरा
क्या करेंः हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकरः भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आज का दिन व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंब से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः सफेद
क्या करेंः माँ दुर्गा का ध्यान करें।

कुंभः गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
आज का दिन उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः सफ़ेद
क्या करेंः सायकाल हनुमानजी का प्रसाद लगाकर बांट दें।

मीनः दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे बल्कि आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है।
शुभ अंकः 8
शुभ रंगः नीला
क्या करेंः माँ शक्ति का ध्यान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments