Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषजानिए कैसी है आज ग्रहों की चाल । राशि अनुसार क्या...

जानिए कैसी है आज ग्रहों की चाल । राशि अनुसार क्या करें उपाय

मेषः चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो
आज के दिन आप मेहनत करने के पक्ष में आज बिल्कुल नही रहेंगे। आलस्य में कार्यो को आगे के लिये टालेंगे।
काम सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण मनचाहे लाभ से वंचित रह जाएंगे। सेहत के ऊपर खर्च होगा।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः लाइट क्रीम
क्या करेंः पीपल को हल्दी का तिलक लगाएं।

वृष/वृषभः ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वे
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधित योजनाएं लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे। नए कार्य अनुबंध मिलने की सम्भवना है। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या रहेगी।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः हरा
क्या करेंः ताँबे का सिक्का पास में रखें।

मिथुनः का,की,कू,घ,ड,छ,के,को,हा
आज का दिन लाभ की संभावनाए बनेगी लेकिन आर्थिक हानि के डर से जोखिम नही ले पाएंगे। फलस्वरूप खर्च निकालने के लिये भी अन्य लोगो पर निर्भर रहना पड़ेगा। शत्रुओ पर पकड़ बनी रहेगी आपके आगे कोई सर नही उठा पाएगा। सेहत और गृहस्थ दोनो में उतार चढ़ाव लगे रहेंगे।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः केसरिया
क्या करेंः ताँबे के बर्तन में जल पिएं।

कर्कः ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी और इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। नौकरी वाले जातको को कार्य क्षेत्र में प्रयास करने पर पहले से बेहतर पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंकः 7
शुभ रंगः ऑफ व्हाइट
क्या करेंः गरीबों की मदद करें।

सिंहः मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक रहेगा। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कमी देखने को मिलेगी। शत्रु पक्ष से कहासुनी भी हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः मूंगिया
क्या करेंः गाय की सेवा करें।

कन्याः ढो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आज के दिन कार्य आरंभ होने के बाद कोई ना कोई टांग अढायेगा। लेकिन जिस भी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे, विजय अवश्य मिलेगी। धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।
शुभ अंकः 6
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः सूर्य की उपासना

तुलाः र,री,रू,रे,रो,ता,ति,तू,ते
आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। इस वजह से दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रहेगी। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे। नौकरी पेशा जातक सब सुविधा मिलने पर भी प्रतिष्ठा की चाह में अथवा अन्य किसी न किसी कारण से परेशान ही रहेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः क्रीम
क्या करेंः सफ़ेद चीजों का सेवन करें

वृश्चिकः तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यि,यू
आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाकर रहेगें उतना लाभ नही मिल पायेगा। धन की आमद होते होते किसी स्वजन परिचित की गलती से आगे के लिये टलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धित कमी अनुभव करेंगे।
शुभ अंकः 7
शुभ रंगः सफेद
क्या करेंः सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनुः य,यो,भा,भि,भू,ध,फा,ढा,भे
आज का दिन आशानुकूल रहेगा। धन का खर्च विशेष रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। खान-पान में संयम रखें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः मटेला
क्या करेंः विष्णुजी की पूजा करें।

मकरः भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण ना रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी। अति आत्मविश्वास हानिकारक साबित हो सकता है। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः पीला
क्या करेंः हल्दी का टीका लगाएं।

कुंभः गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
आज का दिन किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के योग है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। स्वास्थ्य संबंधित शिकायत हो सकती है।
शुभ अंकः 2
शुभ रंगः सफेद
क्या करेंः पीपल पर जल चढ़ाएं।

मीनः दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। आज किसी से भी बात करते समय हद पार ना करें अन्यथा लोगो मे आपके प्रति गलत धारणा बनेगी। खर्चो पर नियंत्रण रखें भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः लाल
क्या करेंः गंगा जल से आचमन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments