Dehradun Employment Fair 2026: 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का मौका

0
81

Dehradun Employment Fair 2026: 904 Jobs, 18 Companies on Sept 29

29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर

 

Dehradun Employment Fair on September 29 will offer 904 jobs through 18 private companies. Dubai construction-sector opportunities also available.

 

18 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, देहरादून समेत अन्य जिलों के युवा भी ले सकेंगे हिस्सा

 

रोजगार मेले में दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नौकरी का अवसर, आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों से आवेदन का आह्वान

 

 

देहरादून, 23 सितंबर 2026।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कुल 904 रिक्त पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

देहरादून समेत अन्य जिलों के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

रोजगार मेले में केवल देहरादून ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार मेले से पहले अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

ये कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

29 सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर

सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है। योजना के तहत युवाओं के लिए दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर के लिए आईटीआई/आईटीआई प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए 6 माह के अनुभव की शर्त बताई गई है।

सेवायोजन विभाग का उद्देश्य राज्य के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। विभाग ने पात्र युवाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।