अमित शाह उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत

0
2

CM Dhami Welcomes Amit Shah at Jolly Grant Airport

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

 

Union Home Minister Amit Shah arrived in Uttarakhand. CM Pushkar Singh Dhami welcomed him at Jolly Grant Airport ahead of the state’s Foundation Day celebrations.

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए देवभूमि पहुंचे हैं। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री के उत्तराखंड दौरे को राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए देवभूमि उत्तराखंड में आगमन पर अभिनंदन किया।

 

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।