मुख्यमंत्री धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

0
13

CM Dhami Releases ‘Maverick Jaspal’ Book on Jaspal Rana

मुख्यमंत्री धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami releases ‘Maverick Jaspal’, a book highlighting shooter Jaspal Rana’s life, struggles and contribution to Indian shooting.

 

भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने वाले जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को समर्पित है पुस्तक

 

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जसपाल राणा की उपलब्धियां और उनका खेल सफर : मुख्यमंत्री

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन, संघर्ष और खेल उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें पुस्तक की प्रति भेंट की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के भारतीय निशानेबाजी में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी खेल उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह संदेश देती हैं कि निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा आत्मविश्वास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनका जीवन और खेल सफर युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर मेहनत करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पुस्तक खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं को प्रेरणा देने के साथ ही भारतीय निशानेबाजी में जसपाल राणा के योगदान को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक के माध्यम से जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों को पाठकों तक पहुंचाने के प्रयास के लिए उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।