मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई

0
12

CM Dhami Congratulates Rajya Sabha MP Dinesh Arya

मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami congratulated newly elected Rajya Sabha MP Dinesh Arya during a courtesy meeting at the CM’s residence in Dehradun.

 

मुख्यमंत्री आवास में दिनेश आर्य ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने की जताई उम्मीद

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं तथा प्रदेशवासियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की आकांक्षाओं को प्रभावी आवाज देने के साथ ही राज्य के विकास से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।