मुख्यमंत्री धामी ने सुंदरलाल पटवा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, भोपाल में अर्पित की पुष्पांजलि

0
12

CM Dhami Pays Tribute to Sunderlal Patwa in Bhopal

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुंदरलाल पटवा की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, किया भावपूर्ण स्मरण

 

भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा को दी श्रद्धांजलि

 

भोपाल। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. पटवा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से आत्मीय मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए इस अवसर पर अपनी संवेदनाएं और शुभकामनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने स्व. सुंदरलाल पटवा के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।