UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

0
190

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने जे.पी नड्डा को हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट कर उन्हें मातृशक्ति और स्थानीय लोगों द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के विषय में अवगत कराया।