विधानसभा चुनाव 2027: देहरादून में 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, 30 नवंबर तक पूरा होगा अभियान

0
1

Dehradun to Map 12,500 Voters with Disabilities

 

विधानसभा निर्वाचन-2027: देहरादून में 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

 

Dehradun will map 12,500 voters with disabilities ahead of Uttarakhand Assembly Elections 2027. The special drive is scheduled for completion by November 30.

 

30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं

 

देहरादून, 03 नवंबर 2026।

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें मतदान के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लगभग 12,500 दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग की जाएगी। इस कार्य को 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के निर्देशों के क्रम में अभियान के प्रभावी संचालन एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में मैपिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान प्रत्येक दिव्यांग मतदाता की आवश्यकताओं के अनुरूप मतदान संबंधी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

 

दिव्यांग मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपनी मैपिंग प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराएं। इसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सर्वे चौक, देहरादून में जमा कराएं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में मैपिंग का कार्य पूरा होने से दिव्यांग मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे निर्वाचन के दौरान उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, सरल और सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी।

विशेष अभियान का उद्देश्य आगामी विधानसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी को सुविधाजनक बनाना तथा उन्हें मतदान के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए समय रहते तैयारी सुनिश्चित करना है।