BC Khanduri Death News: सीएम धामी ने जताया गहरा शोक | Former Uttarakhand CM Passes Away
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन के बाद सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने अपनी ईमानदार कार्यशैली, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई। उत्तराखंड के विकास और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों के जरिए उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि Bhuvan Chandra Khanduri की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता सदैव जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों की राजनीति को प्राथमिकता दी तथा जनता के विश्वास को सर्वोच्च स्थान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी का योगदान सदैव उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका निधन न केवल उत्तराखंड के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।





