CM Dhami Offers Prayers at Hadkhola Temple, Pithoragarh
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला में हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
CM Pushkar Singh Dhami visited his ancestral village Hadkhola in Pithoragarh and offered prayers at the Hari Chand Devta Temple with his wife and family.
पत्नी गीता धामी के साथ परिवार सहित मंदिर पहुंचकर लिया देवता का आशीर्वाद, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी और परिवार के सदस्यों के साथ पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।
ग्रामीणों से की मुलाकात, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
अपने पैतृक गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया।
मुख्यमंत्री के गांव आगमन पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




