मुख्यमंत्री ने किया 112 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी का दावा

0
31

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत शशबनी स्थित लेटीबुंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल ₹112 करोड़ 34 लाख की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर महिला उत्पादों की सराहना भी की।

 

भीमताल क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएँ कीं—

  • भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी और सुन्दरखाल सहित कई गांवों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे।

  • करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण किया जाएगा।

  • भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का शेष कार्य पूरा कराया जाएगा।

  • भीमताल में नई पार्किंग और नया रोडवेज बस स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

  • भीमताल नगर में अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा।

  • नौकुचियाताल–खड़की खरौला तथा कसियालेख–काफली–पदीकनाला रोड का मिलान/डामरीकरण किया जाएगा।

  • बडोन–सिमलिया–साननी मोटर मार्ग को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य मार्ग–10 के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने लगभग ₹9.5 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।


‘विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड’ — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कैंची धाम, नैनादेवी मंदिर, मुक्तेश्वर धाम समेत राज्य के सभी प्रमुख पौराणिक मंदिरों का पुनर्विकास मिशन मोड में चल रहा है।

रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी, बेरोजगारी घटी: सीएम

पलायन रोकथाम पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि—

  • एक जनपद–दो उत्पाद’,

  • हाउस ऑफ हिमालयाज’,

  • स्टेट मिलेट मिशन’,

  • होमस्टे योजना’,

  • और ‘वेड इन उत्तराखंड

जैसी योजनाएं ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं।
पलायन आयोग की नवीन रिपोर्ट के अनुसार, रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी,
बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी,
तथा नीति आयोग के SDG इंडेक्स में उत्तराखंड का देश में प्रथम स्थान आया है।

नकल विरोधी कानून से मिले सकारात्मक परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लागू किया गया देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून युवाओं के लिए वरदान साबित हुआ है।

  • पिछले वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

  • 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है।

  • वहीं विजिलेंस द्वारा 200 से अधिक सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निम्न प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया—

  • भवाली बाईपास पार्ट–1 और 2 का सुधार कार्य

  • भीमताल बाईपास सड़क सुधार

  • 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (नैनीताल)

  • हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल

  • पुछड़ी में गौशाला

  • राजकीय विद्यालय जाडापानी में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला

शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्य—

  • राजकीय महाविद्यालय लालकुआँ में परीक्षा भवन

  • लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी

  • गौलापार स्टेडियम में पूल कवरिंग व सुरक्षा कार्य

  • बेतालघाट, पंगोट–दैचौरी तथा ओखलकांडा सभागार का निर्माण कार्य

जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया आभार

विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र की योजनाओं को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा केडी रूबाली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र, विभिन्न जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।