Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर CM धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना

0
14

CM Dhami Offers Prayers on Sharadiya Navratri 2026

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami offered prayers to Maa Durga on the first day of Sharadiya Navratri 2026 and wished prosperity, peace and good health for all.

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, सुख, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। नवरात्रि का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।