Dehradun Heatwave: Schools & Anganwadi Centres Closed on April 27 | IMD Alert
देहरादून: भीषण गर्मी के चलते 27 अप्रैल को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में इन दिनों अत्यधिक तापमान और लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 को भी देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आपदा न्यूनीकरण एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

आदेशानुसार जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र उक्त तिथि को पूर्णतः बंद रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित संस्थानों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।





