U’khand News: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इतने मिनट तक मिलेगी फ्री पार्किंग

0
150

DEHRADUN: जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पार्किंग दरों में वृद्धि के संबंध में टैक्सी मैक्सी फेडरेशन द्वारा किए गए विरोध के बाद, अब एयरपोर्ट प्रशासन ने निशुल्क पार्किंग की समय सीमा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने निशुल्क पार्किंग को 13 मिनट कर दिया है।

बीते दिनों जॉली ग्रांट एयरपोर्ट परिसर में ऋषिकेश टैक्सी मैक्सी महासंघ के मालिक और चालकों ने पार्किंग शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए एयरपोर्ट पर बाहर टोल बैरियर पर प्रदर्शन किया इसे अप्रत्याशित शुल्क बढ़ोतरी नियम को वापस लेने की मांग की। 

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पार्किंग दरों में वृद्धि के संबंध में टैक्सी मैक्सी फेडरेशन द्वारा किए गए विरोध के बाद, एयरपोर्ट प्रशासन ने निशुल्क पार्किंग की समय सीमा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने निशुल्क पार्किंग को 13 मिनट कर दिया है। पहले जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर निशुल्क पार्किंग समय सीमा 11 मिनट तक थी।