सीएम धामी ने राज्यपाल से की मुलाकात, आपदा राहत कार्यों की प्रगति पर दी जानकारी

0
114

DEHRADUN: शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाल ही में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों के साथ-साथ अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।