Thursday, September 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषजानिए कौन सी राशि के जातकों पर होगी आज मां लक्ष्मी की...

जानिए कौन सी राशि के जातकों पर होगी आज मां लक्ष्मी की कृपा । किन उपायों से चमकेगा भाग्य । क्या कहते हैं आप के सितारे

मेषः चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो
आज धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ेंगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। । पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यों से लाभ की उम्मीद। व्यवहार में मिठास बनाये रखने से कार्य होंगे आसान। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः लाल
क्या करेंः धन आकर्षक के लिए आज सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

वृष/वृषभः ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वे
आज का दिन धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा। घर एवं बाहर सम्मान बढेगा। आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी । कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे। अन्य दिनों की तुलना में आज स्थिति बेहतर रहेगी।
शुभ अंकः 1
शुभ रंगः नारंगी
क्या करेंः स्वास्थ्य लाभ के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मिथुनः का,की,कू,घ,ड,छ,के,को,हा
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा। प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से अच्छा व्यवहार बना कर रखें। घर का माहौल सुस्त रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी रहेगी।
शुभ अंकः 8
शुभ रंगः नेवी ब्लू
क्या करेंः घर में सुख शांति के लिए मां दुर्गा का ध्यान करें।

कर्कः ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो
आज का दिन पारिवारिक वातावरण धैर्य की कमी से खराब हो सकता है कार्य व्यवसाय में आज आप संभावनाओ पर केंद्रित रहेगे। किसी के सहयोग से धन लाभ हो जायेगा। घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।
शुभ अंकः 1
शुभ रंगः सिल्वर
क्या करेंः घर और बाहर स्त्रियों का सम्मान करें।

सिंहः मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आज का दिन भी सफलता वाला है कार्य क्षेत्र पर स्थिति लाभदायक बनी रहेगी। अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः सुनहरा
क्या करेंः ताँबे के सिक्के पर हल्दी का तिलक लगाएं और अपने पास रखें।

कन्याः ढो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। आज की गई मेहनत का सकारत्मक परिणाम देखने को मिलेगा कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी। परिवार व संतान पक्ष का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शारीरिक कष्ट की संभावना भी है।
शुभ अंकः 8
शुभ रंगः नेवी ब्लू
क्या करेंः आर्थिक विकास के लिए लोंग का जोड़ा पर्स में रखें।

तुलाः र,री,रू,रे,रो,ता,ति,तू,ते
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जायेगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन देन से बचे।
शुभ अंकः 1
शुभ रंगः नारंगी
क्या करेंः सुख समृद्धि के लिये घर का दक्षिण कोण जागृत करें। लाल लाइट व फूल रखें।

वृश्चिकः तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यि,यू
आज का दिन प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा समय का सदुपयोग करे। आज आप अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नही मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें। घर में जीवन-साथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
शुभ अंकः 3
शुभ रंगः केसरिया
क्या करेंः गृह सुख-शांति के लिए सप्ताह में एक दिन फलारी उपवास पर रहें।

धनुः य,यो,भा,भि,भू,ध,फा,ढा,भे
आज दिन किसी भी कार्य में तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी।
शुभ अंकः 7
शुभ रंगः नेवी ब्लू
क्या करेंः वैभव वृद्धि के लिए तिजोरी में थोड़े चावल व एक चांदी का सिक्का रखें।

मकरः भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है। लाभ पाने के लिये अहम भावना का त्याग करें।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः लाल
क्या करेंः घर में खुशहाली के लिए रंग बिरंगे पर्दे लगाएं।

कुंभः गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
आज धन लाभ मुश्किल से होगा। आपके मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा। आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। भाई बंधुओ से मधुरता रहेगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः क्रीम
क्या करेंः धन वृद्धि के लिए सफ़ेद चीजों का दान करें।

मीनः दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आज के दिन आर्थिक उन्नति के प्रबल योग है। कार्य व्यवसाय में आय निश्चित होगी। इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः हरा
क्या करेंः आर्थिक स्थिरता के लिए पक्षियों को ज्वार डालें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments