उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में 6 नवंबर को शामिल होंगे अमित शाह, परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज

0
6

Uttarakhand Foundation Day 2026: Amit Shah to Visit Dehradun

 

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का लिया जायजा

 

Union Home Minister Amit Shah will attend Uttarakhand Foundation Day celebrations on November 6, 2026, in Dehradun. Chief Secretary Anand Bardhan reviews preparations and security arrangements.

 

6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा भव्य समारोह, सुरक्षा, प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

 

 

देहरादून, 3 नवंबर 2026।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

 

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 

गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और समारोह के सफल आयोजन के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।