दिल्ली–दून एक्सप्रेस-वे उद्घाटन में पीएम मोदी का उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

0
7

PM Modi Uttarakhand Connect at Delhi Dehradun Expressway Inauguration | Local Culture, Dhami Praise

चिर-परिचित अंदाज में झलका उत्तराखंड प्रेम, दिल्ली–दून एक्सप्रेस-वे उद्घाटन में पीएम का मजबूत ‘लोकल कनेक्ट’

DEHRADUN: मंगलवार को दिल्ली–दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर अपने विशिष्ट अंदाज से उत्तराखंड के प्रति गहरा लगाव प्रदर्शित किया। पारंपरिक वेशभूषा, स्थानीय बोली-भाषा और धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भों के माध्यम से उन्होंने ऐसा ‘लोकल कनेक्ट’ स्थापित किया, जिसने जनसभा में मौजूद लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गढ़वाली और कुमाऊंनी के शब्दों—जैसे भुला-भुली, सयाणा, आमा, बाबा—का सहज प्रयोग किया, जिससे उनके भाषण में आत्मीयता और अपनापन झलकता नजर आया। यही उनकी शैली की विशेषता है कि वे जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को अपने संबोधन में सम्मानपूर्वक स्थान देते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे निर्माण को मां डाट काली के आशीर्वाद से जोड़ते हुए देहरादून पर उनकी कृपा का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने संतला माता मंदिर, हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात यात्रा, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का प्रभावशाली जिक्र कर उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित किया।

पीएम-सीएम की मजबूत बॉन्डिंग फिर आई नजर

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के बीच मजबूत तालमेल और आपसी समझ साफ तौर पर दिखाई दी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को लोकप्रिय, कर्मठ और युवा बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जब केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के संबोधन के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आपस में चर्चा करते नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से सुनते हुए दिखाई दिए, जो दोनों नेताओं के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाता है।


ये रहे प्रमुख उपस्थित

इस भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री—Trivendra Singh Rawat, Vijay Bahuguna, Ramesh Pokhriyal Nishank, Tirath Singh Rawat—भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel, मुख्यमंत्री Yogi Adityanath तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।