सीएम धामी ने हनुमान मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

0
6

भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक: सीएम धामी ने की पूजा | Uttarakhand News

भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान हनुमान से राज्यवासियों के लिए शांति, खुशहाली और निरंतर विकास का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान हनुमान की उपासना से व्यक्ति के जीवन से भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है तथा आत्मबल, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने इसे वर्तमान समय में विशेष रूप से प्रासंगिक बताते हुए कहा कि समाज को सकारात्मक सोच और सेवा भाव की अत्यधिक आवश्यकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में एकता, सहयोग एवं सेवा की भावना को और सशक्त बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।