देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

0
7

देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर मंथन | Uttarakhand BJP News

देहरादून, 28 मई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में राष्ट्रीय नेतृत्व का आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान नितिन नबीन पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन करेंगे। साथ ही आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी। पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर देगा।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।