सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा, लाइनिंग का हिस्सा गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

0
13

Silkyara Tunnel Accident: Worker Dies After Shotcrete Lining Collapse, NHIDCL Begins Investigation

सिल्क्यारा टनल में शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से एक श्रमिक की मौत, जांच शुरू

उत्तरकाशी, 16 जुलाई 2026।

उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में गुरुवार तड़के एक दुर्घटना में एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा रात्रि लगभग 02:00 बजे हुआ।

प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार, टनल के बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुरक्षा एवं तकनीकी समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परियोजना का निर्माण कार्य देख रही नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा दुर्घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। दुर्घटना के कारणों, तकनीकी परिस्थितियों तथा अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के कारणों एवं अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी प्रारंभिक है और जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।