जनगणना 2026: 30 नवंबर तक स्वगणना पोर्टल पर भरें परिवार का विवरण, डीएम की अपील

0
11

 

Census 2026: DM Urges Self-Enumeration by November 30

 

जनगणना 2026: 30 नवंबर तक स्वगणना पोर्टल पर भरें परिवार का विवरण, डीएम ने की अपील

 

DM Dr Ashish Chauhan urges residents to complete Census 2026 self-enumeration and submit family details through the online portal by November 30.

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थानीय बोली एवं भाषा में जनपदवासियों से किया संवाद, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

 

देहरादून। जनपद में जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से स्वगणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने स्थानीय बोली एवं भाषा में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रेस प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना पोर्टल पर अपने परिवार का जनगणना संबंधी विवरण स्वयं दर्ज करें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वगणना नागरिकों को अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान करती है। इस व्यवस्था के माध्यम से लोग घर बैठे ही जनगणना से जुड़ा विवरण पोर्टल पर भर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बनेगी तथा नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित आवश्यक आंकड़े संकलित किए जाते हैं। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें और अपने परिवार का सही विवरण दर्ज कर इस राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन में सहयोग दें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपेक्षा की।