उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

0
5

Vice President C. P. Radhakrishnan Uttarakhand Visit | Grand Welcome at Jolly Grant Airport

DEHRADUN: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति के स्वागत में पारंपरिक आतिथ्य और सम्मान की झलक देखने को मिली। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया। देवभूमि पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्ता की सराहना की।

उनके इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे और प्रदेश के विकास एवं प्रगति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।