देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, 25 हजार दीपों से जगमगाया जनपद; CM धामी ने की माँ यमुना की आरती

0
4

Seva Sankalp Abhiyan Begins in Dehradun with 25,000 Diyas

 

देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, 25 हजार दीपों से जगमगाया जनपद

 

Seva Sankalp Abhiyan began in Dehradun with over 25,000 diyas. CM Pushkar Singh Dhami performed Yamuna Aarti as the month-long campaign was launched.

 

माँ यमुना के पावन तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की आरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

 

देहरादून।
केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस माहव्यापी अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जनसेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

25 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया देहरादून

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपदभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

माँ यमुना के पावन तट पर विशेष यमुना आरती एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ यमुना के तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। साधु-संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में एक साथ 2,100 दीपों के प्रज्वलन से यमुना तट भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

स्वास्थ्य विभाग ने ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर सजाई रंगोली

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों ने भी सक्रिय सहभागिता की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर विशेष रंगोली सजाई गई और दीप प्रज्वलित किए गए। रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

नशा मुक्ति केंद्र और छात्रावास में भी हुआ दीप प्रज्वलन

समाज कल्याण विभाग की ओर से रायवाला स्थित राजकीय नशा मुक्ति केंद्र में 25 ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, डॉ. बी.आर. अंबेडकर बालक छात्रावास में भी दीप जलाकर अभियान के शुभारंभ की खुशियां मनाई गईं।

न्याय पंचायतों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान की पहुंच जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सुनिश्चित की गई। जिले की सभी न्याय पंचायतों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण और विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

माहभर होंगे विभिन्न जनभागीदारी और जागरूकता कार्यक्रम

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक, जन-जागरूकता और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ प्रमुख हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को सेवा एवं विकास की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जनभागीदारी से मजबूत होगा सुशासन का संकल्प

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से सुशासन, सेवा और विकास के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, सेवा भावना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

अभियान के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सहभागिता को मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।