हेमा मालिनी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ उत्पाद भेंट

0
5

CM Pushkar Singh Dhami Meets Hema Malini | House of Himalayas Products Promoted

नई दिल्ली। पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विभिन्न विषयों, सांस्कृतिक विरासत और विकास से जुड़े पहलुओं पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के चयनित उत्पाद हेमा मालिनी को भेंट किए। उन्होंने बताया कि यह ब्रांड प्रदेश के पारंपरिक, जैविक और हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हेमा मालिनी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए राज्य के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को सशक्त बनाती हैं, बल्कि प्रदेश की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं।