नेपाल आपदा के बाद उत्तराखंड हेल्पलाइन पर 6 कॉल, MHA के साथ साझा की गई जानकारी

0
8

Nepal Disaster: 6 Calls Received on Uttarakhand Helpline, Information Shared with MHA

नेपाल आपदा के बाद उत्तराखंड में स्थापित हेल्पलाइन पर अब तक 6 कॉल प्राप्त

देहरादून। नेपाल में घटित भीषण आपदा के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से नेपाल में प्रभावित या वहां मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अब तक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को कुल 6 फोन कॉल प्राप्त हुई हैं। प्राप्त सूचनाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ साझा किया गया है।

उन्होंने बताया कि SEOC के माध्यम से MHA के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए रखा जा रहा है, ताकि नेपाल में आपदा से प्रभावित उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सके और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा नेपाल में उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को संबंधित स्तर पर साझा किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि नेपाल में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी या सहायता की आवश्यकता होने पर निर्धारित हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क करें।