Nepal Flood: Uttarakhand Issues Helpline Numbers
नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून को सक्रिय किया है।
USDMA के अनुसार, यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी परिजन, परिचित अथवा अन्य व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करानी है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर
- 0135-2710334
- 0135-2710335
- 0135-2664314
- 0135-2664315
- 0135-2664316
- 8218867005
इसके अतिरिक्त नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों से संबंधित उपलब्ध जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से साझा करें, ताकि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता एवं राहत पहुंचाने की कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों की सहायता के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि आपदा की स्थिति में आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से ही प्रमाणिक जानकारी साझा करें और अफवाहों से बचें।





