उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, CM धामी ने दी बधाई

0
20

Dhal Singh Bisen Appointed Uttarakhand Governor

उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति ने छह राज्यों में की राज्यपालों की नियुक्ति

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

देहरादून। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। इस नियुक्ति के तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बिसेन को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी तथा सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन के सफल, यशस्वी और मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।

छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छह राज्यों में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:

  • केरलम: ओम प्रकाश माथुर
  • तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  • ओडिशा: ब्रज मोहन राम
  • कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
  • उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • सिक्किम: दुष्यंत गौतम

इन नियुक्तियों के साथ उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिलने जा रहा है। राज्य में डॉ. ढाल सिंह बिसेन का कार्यकाल प्रशासनिक, संवैधानिक और विकास संबंधी विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।