गूलर बस हादसा: नदी में गिरी हरिद्वार-जोशीमठ जा रही बस, 9 की मौत, 25 घायल

0
12

Uttarakhand Bus Accident: 9 Dead, 25 Injured Near Gular

 

ऋषिकेश के पास गूलर पुल से 120 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल

 

Nine people were killed and 25 injured after a Haridwar-Joshimath bus plunged 120 feet into the Gular Gad River near Gular Bridge in Uttarakhand’s Tehri district.

 

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस सुबह करीब 4:50 बजे गूलर गाड़ नदी में समाई, पुलिस-SDRF और ITBP ने एक घंटे में पूरा किया रेस्क्यू अभियान

 

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल, 17 नवंबर 2026। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी एक बस मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत गूलर पुल से करीब 120 फीट नीचे गूलर गाड़ नदी में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे चौकी गूलर के माध्यम से थाना मुनि की रेती को बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना मुनि की रेती, थाना नरेंद्र नगर, फायर सर्विस नरेंद्र नगर की आपदा राहत टीम और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कैंप से भी जवानों को रेस्क्यू अभियान में लगाया गया। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा, स्थानीय एवं निजी अस्पतालों की एंबुलेंस तथा एलएंडटी और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

 

एक घंटे तक चला सघन रेस्क्यू अभियान, 25 घायलों को पहुंचाया AIIMS

पुलिस और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद बचाव टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर घायलों को बस से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 25 घायल यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार दुर्घटना में मृतकों की कुल संख्या नौ हो गई है।

 

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस विश्वनाथ सेवा की थी, जिसका पंजीकरण नंबर UK09PA-9779 है। बस मंगलवार तड़के करीब 3:15 बजे 34 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी।

बस को राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, जिला रुद्रप्रयाग चला रहे थे। सुबह करीब 4:50 बजे गूलर पुल के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 120 फीट नीचे गूलर गाड़ नदी में जा गिरी। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 34 लोग सवार थे।

 

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दुर्घटनास्थल से यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चौकी गूलर में रखवाया गया है, ताकि पीड़ितों और उनके परिजनों को उनका सामान सुरक्षित वापस सौंपा जा सके।

 

गूलर बस हादसा: मृतकों की सूची

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सूची निम्नलिखित है:

  1. पन्नू – उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी मेखण्डी, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अनुज भंडारी (परिचालक) – उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम बडल भवानी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल।
  3. राज राय – पुत्र द्वारिका नाथ राय, निवासी दक्षिण नजीर पर, खारला, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
  4. दीपक गुप्ता – उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश।
  5. राजेंद्र सिंह (बस चालक) – उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी पोखरी, रुद्रप्रयाग।
  6. विक्की – पुत्र सेवाराम, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
  7. सुशील प्रताप सिलोडी – पुत्र ब्रह्मानंद सिलोडी, उम्र लगभग 55 वर्ष।
  8. विकास गुप्ता – निवासी मध्य प्रदेश, पता अज्ञात।
  9. रोहित कश्यप – निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।

 

हादसे में घायल 25 यात्रियों की सूची

  1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष), पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
  2. राहुल कुमार (24 वर्ष), पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
  3. अभिषेक (28 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर।
  4. प्रत्यूष (23 वर्ष), पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर।
  5. अर्जुन सौरन (34 वर्ष), पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
  6. बुधन मुर्मू (50 वर्ष), पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
  7. आयरा (3 वर्ष), पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम।
  8. नूर जहां (26 वर्ष), पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम।
  9. राजकुमार (32 वर्ष), पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम ऊपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
  10. जतिन (21 वर्ष), पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
  11. पंकज नेगी (31 वर्ष), पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
  12. संतोष कुमार (38 वर्ष), पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
  13. वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष), पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
  14. मुन्ना सिंह (28 वर्ष), पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, जिला दुमका, झारखंड।
  15. सागर (21 वर्ष), पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
  16. खुशी भट्ट (19 वर्ष), पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
  17. नवीन (31 वर्ष), पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
  18. परेश मराठी, पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
  19. आसापंथ (64 वर्ष), पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
  20. पंकज कांडपाल (42 वर्ष), पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
  21. अंजू (32 वर्ष), पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
  22. आर्यन गुप्ता, पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
  23. रमेश चंद, पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
  24. दर्शन सिंह, पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
  25. रामा प्रसाद घोष (62 वर्ष), पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता।
    मृतकों एवं घायलों के नाम और विवरण पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दिए गए हैं।