Dhami Pays Tribute to Yogi’s Mother: हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

0
7

CM Dhami Pays Tribute to Yogi Adityanath’s Mother in Haridwar

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, योगी आदित्यनाथ से व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visited Haridwar, paid tribute to Yogi Adityanath’s late mother Savitri Devi and offered condolences to the bereaved family.

 

हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से की भेंट

 

दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की बाबा केदार से की प्रार्थना

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को नमन किया। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का सान्निध्य और उनका आशीर्वाद जीवन को दिशा देने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान करता है। ऐसे में माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं दोहराते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।