Yogi Adityanath Mother Demise: मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर जताया गहरा शोक

0
18

CM Dhami Mourns Yogi Adityanath’s Mother Savitri Devi

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

 

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami mourns the demise of Savitri Devi, mother of UP CM Yogi Adityanath, and extends heartfelt condolences to the bereaved family.

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, बाबा केदार से परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की

 

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का साया उठ जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस कठिन समय में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।