उत्तराखंड दौरे पर उमा भारती, मुख्यमंत्री धामी के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

0
6

Pushkar Singh Dhami Meets Uma Bharti | उत्तराखंड विकास और चारधाम यात्रा पर चर्चा

DEHRADUN, 14 May 2026:

Pushkar Singh Dhami से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री Uma Bharti ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उमा भारती का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं, निवेश, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

उमा भारती ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड आध्यात्मिक चेतना और प्राकृतिक संपदा का अद्भुत संगम है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विकास के नए आयाम देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने उमा भारती को उत्तराखण्ड आगमन के लिए धन्यवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया।